फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: देश में बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी

Tue, 11 Jul 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नेड़ा में जनसंख्या नियंत्रण का संदेश देते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने बढ़ती आबादी पर चिंता जताई और इसे नियंत्रित करने पर चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र में जाकर जागरूकता पोस्टर के माध्यम से बढ़ती जनसंख्या को लेकर सवाल उठाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को नेड़ा में हुई गोष्ठी में डॉ. तारा सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। नियंत्रण नहीं लगाया तो बच्चों का भविष्य बेहतर की कल्पना नहीं की जा सकती है। यूसीसी आवश्यक है तो दो बच्चों के कानून में देरी क्यों। डॉ. तारा ने कहा कि देश में 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन की कतार में हैं। सुनीता ओली ने कहा कि जनसंख्या अनेक समस्याओं की जननी है। सरकार इस पर प्राथमिकता से ध्यान दे। गोष्ठी में मयंक, दीपक, नीम मेहरा, काव्या, रौनक, वंदना, भावना, चेतन, दक्ष, लीला शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें