फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिले में 20 लाख रुपये से होगी पशु अस्पतालों की मरम्मत

Tue, 11 Jul 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ में लंबे समय से जीर्णशीर्ण पशु अस्पतालों की 20 लाख रुपये से मरम्मत की जाएगी। इसके लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया आमंत्रित कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पशु सेवा केंद्र कुमैयाचौड़ में पांच लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से जीर्णशीर्ण पड़े अस्कोट पशु सेवा केंद्र की छह लाख, गणाई गंगोली की छह लाख, चामाचौड़ की तीन लाख रुपये से मरम्मत की जाएगी। लंबे समय से यह केंद्र जीर्णशीर्ण अवस्था में पड़े हुए हैं। इसके अलावा मड़मानले में पांच लाख रुपये से एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जाएगा। सीडीओ वरुण चौधरी का कहना है कि पशु अस्पतालों की मरम्मत के लिए धन स्वीकृत कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें