फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बीडीसी बैठक में छाए बिजली, पानी, सड़क के मुद्दे

विज्ञापन
गंगोलीहाट में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई जिसमें अधिकतर सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क की समस्याओं को प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन

क्षेत्र प्रमुख अर्चना गंगोला की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम ने चहज, बुंगली में हैंडपंप लगाने, जिला पंचायत सदस्य चंदन वाणी ने गणाई में बंद पड़े हैंडपंपों ठीक करने की मांग की। सदस्यों ने सुकना में लगाए गए हैंडपंपों से गंदा पानी आने, गणाई, बनकोट मोटर मार्ग, जखेड़ी भिंनगड़ी बनकोट मोटर मार्ग की सुधारीकरण और सिमलता से घोडासिल मोटर मार्ग निर्माण का मुद्दा उठाया।
इसके अलावा गूल निर्माण समेत अन्य समस्याएं भी सदस्यों ने रखीं। बैठक में सिंचाई, स्वास्थ्य, विद्युत, वन, सहकारिता, ग्राम्य विकास, पशुपालन, पीएमजीएसवाई, बाल विकास आदि विभागों के अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। संचालन खंड विकास अधिकारी समीन अहमद ने किया। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख जगत सिंह भाटिया, विधायक प्रतिनिधि विमल रावल, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष मुकेश जोशी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें