फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरू के पुलिस कमिश्नर बने बेड़ीनाग हपखेत के कमल पंत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। जिले के बेड़ीनाग विकासखंड हपखेत निवासी कमल पंत बंगलूरू में पुलिस कमिश्नर बन गए हैं। इससे गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

कमल पंत 1990 बैच कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने गुलबर्गा में एक परिवीक्षाधीन एएसपी पुलिस सेवा से कॅरिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने शिवमोगा भैरवपति के एएसपी के रूप में काम किया। उन्होंने शिमोगा और मैंगलोर में एसपी के रूप में कार्य किया। वह सेंट्रल जोन आईजीपी के पद पर भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने बंगलूरू में कानून और व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया। बाद में उन्होंने आंतरिक सुरक्षा प्रभाग के एडीजीपी के रूप में कार्य किया। कमल पंत खुफिया विभाग के एडीजीपी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। कमल के बंगलूरू पुलिस कमिश्नर बनने से गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें