मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी नानसेंम मोटर मार्ग पर में सड़क धंसने से खाद्य सामग्री से भरा कैंटर फंस गया। जिस कारण पांच से अधिक गांव के लोगों की आवाजाही ठप हो गई। मंगलवार को एक कैंटर मुनस्यारी बाजार से खाद्य सामग्री लेकर दरकोट जा रहा था। भोलूखोल्टा के पास सुबह आठ बजे कैंटर का पिछला पहिया धंस गया। इस कारण यातायात बाधित हो गया। इससे नानासेंम, दरकोट जैंती, सुरिंग, बलौटा, धापा, दराति गांव की आवाजाही ठप हो गई। सात घंटे तक कैंटर सड़क में फंस रहा। जिसे तीन बजे क्रेन की मदद से निकाला गया, तब जाकर सड़क पर आवाजाही सुचारु हुई। लोगों ने बताया कि आपदा के कारण सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण सड़क पर बड़े वाहनों को ले जाना खतरे से खाली नहीं था। मना करने के बाद भी चालक कैंटर को क्षतिग्रस्त मार्ग पर ले गया।