फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे में लगी आग के कारणों की जांच शुरू

Mon, 19 Jan 2015 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की रात ढाबे में लगी आग के कारणों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। अग्निकांड में मरे दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में मृतकों के परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है। अलबत्ता ढाबा मालिक ने आग से हुई क्षति की रिपोर्ट पुलिस को दे दी है।
थाना प्रभारी बलवंत सिंह कांबोज ने बताया कि आग से जलकर मरे राजबहादुर थापा और जय सिंह के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। राजबहादुर थापा का अंतिम संस्कार थल में ही किया गया जबकि जय सिंह के शव को उसके परिजन झूलाघाट ले गए हैं। वह झूलाघाट के उस पार नेपाल के बैतड़ी जिले का रहने वाला था। पुलिस ने आज फिर घटनास्थल का दौरा किया। मोटे तौर पर यही कहा जा रहा है कि अंगीठी से आग फैलने के कारण यह हादसा हुआ।
घटना को लेकर यहां तरह तरह की चर्चाएं हैं।

 अभी छह माह पूर्व खुला यह ढाबा काफी अच्छा चलता था। थल से बेड़ीनाग, बागेश्वर, पांखू आदि स्थानों को जाने वाले वाहनों के यात्री और वाहन चालक इसी ढाबे में नाश्ता और भोजन करते थे। पुलिस छानबीन में लगी है लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें