फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय व्हील चेयर क्रिकेटर धामी को मिली सहायता राशि

विज्ञापन
जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति, पिथौरागढ़ के माध्यम से दिव्यांग अन्तर्राष्ट्रीय व्हील चेयर क्रि? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अमर उजाला ने अंतरराष्ट्रीय व्हील चेयर क्रिकेटर राजेंद्र सिंह धामी के मनरेगा में पत्थर तोड़ते फोटो और खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के माध्यम से क्रिकेटर धामी की मदद के निर्देश दिए थे। जिसके बाद मंगलवार को जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी और जिला उद्योग केंद्र की प्रबंधक कविता भगत ने घर जाकर अंतरराष्ट्रीय व्हील चेयर क्रिकेटर धामी को तात्कालिक आर्थिक सहायता के रूप में 20 हजार रुपये धनराशि का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन

धामी को जिला उद्योग केंद्र से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत मदद दी जाएगी। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए अभिनेता सोनू सूद ने भी धामी की मदद को हाथ बढ़ाए थे। धामी ने मदद मिलने पर अमर उजाला का आभार जताया। कहा अखबार जरूरतमंदों की समस्या को प्रमुखता से अधिकारियों तक पहुंचाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें