फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता को मिलेगा उत्तराखंड गौरव पुरस्कार

Tue, 03 Nov 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बडालू निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर निकिता चंद को उत्तराखण्ड गौरव पुरस्कार मिलेगा। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निकिता को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

निकिता ने बीते दिनों इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में 60 किग्रा भार वर्ग में देश के लिए रजत पदक जीता था। निकिता की छोटी बहन खुशी चंद भी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर है। दोनों बहनें प्रशिक्षक विजेंद्र मल्ल से प्रशिक्षण ले रहीं हैं। पुरस्कार के लिये चयनित होने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट सहित अन्य खेलप्रेमियों ने खुशी जताते हुए निकिता को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें