फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल एंचोली-स्यूनी-तोली सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन
सड़क का निरीक्षण करती विधायक चंद्रा पंत। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विधायक चंद्रा पंत ने सोमवार को खड़किनी, धारी, डाल, स्यूनी, तोली, कांटे, सिरपोली, इग्यारदेवी क्षेत्र का दौरा किया। विधायक ने कई जगह क्षतिग्रस्त और खस्ताहाल एंचोली-स्यूनी-तोली सड़क सुधारने के निर्देश दिए। ऐसा न होने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार और विभाग के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

लोनिवि की तोली-कांटे-सेरीकांटे सड़क का भी उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क के नवनिर्माण, विस्तारीकरण को लेकर विभाग की ओर से शासन को भेजे प्रपत्रों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को गुरना तोली सड़क में मेलपाटा और धमौड़ बैंड में बने एक्सिडेंट जोन सुधारने के निर्देश दिए। घिंघरानी गांव में पेयजल की समस्या को देखते गए विभागीय अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत, सौरभ पंत, राजेंद्र पांडेय, कीर्ति भट्ट, एनएच के एई हरीश बथियाल, पीएमजीएसवाई के ईई जीएस अधिकारी, जेई मनोज जोशी, पीडब्ल्यूडी के एई एचके उप्रेती और रुचि जंगपांगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें