पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय के जन औषधि केंद्रों और आसपास संचालित अन्य निजी दवा की दुकानों का निरीक्षण किया। प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी और स्वास्थ्य विभाग के डॉ.ललित भट्ट, ड्रग इंस्पेक्टर पंकज पंत ने दवा विक्रेताओं को बगैर चिकित्सक की पर्ची के दवा न देने के निर्देश दिए। कहा कि यदि मरीजों को एक्सपायर दवा दी गई तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने जन औषघि केंद्रों के संचालकों को सभी प्रकार की दवा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मरीजों को जेनेरिक दवाओं की उपयोगिता भी बताई। संवाद