फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सुरक्षा कर्मियों को संबोधित करते प्रेक्षक। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
िपिथौरागढ़। विधानसभा उप चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट और सुरक्षा कार्मिकों की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग में निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक राशिद खान ने कहा कि मतदान को संपन्न कराने में निष्पक्षता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि उप चुनाव का मतदान 25 नवंबर को होना है। शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आयोग द्वारा जनपद में चुनाव आदर्श आचार संहिता लगाई गई है जो मतगणना के बाद 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि तक सभी कार्मिक इसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्रांतर्गत कुल 145 मतदेय स्थलों में से तीन केंद्र क्वारबन, हल्दू व बेड़ा में मोबाइल संचार सुविधा नहीं है। इन बूथों में संचार के लिए पुलिस वायरलैस सेट स्थापित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने कहा कि निर्वाचन कार्य की सुरक्षा में लगाए गए अधिकारी, कार्मिक मादक पदार्थों का उपयोग न करें। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं के साथ सही व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं वृद्धजनों को भी प्राथमिकता से मताधिकार करवाने को कहा। इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारी तुसार सैनी, सीओ आरएस रौतेला, एसएसबी के उप सेनानी भूपेंद्र दास, सहायक सेनानी दशरथ, नरेंद्र पंत, जोनल मजिस्ट्रेट संजीव मिश्रा, तरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

36 मतदान पार्टियां आज होंगी रवाना
पिथौरागढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि मतदान से दो दिन पूर्व शनिवार को केएनयू राइंका से कुल 36 मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदेय स्थल को रवाना होंगी। 24 नवंबर को 109 मतदान पार्टियां रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि अधीक्षण अभियंता लोनिवि पूर्वी भाग टकाना और नगर पालिका सभागार सखी बूथ बनाए गए हैं। इनमें सभी महिला कार्मिक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें