फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत सफाई के लिए किया प्रेरित

Sat, 27 Sep 2025 08:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला गंगा समिति की ओर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत गंडक नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया गया। शुक्रवार को स्थानीय समुदाय को नदियों और जल संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। स्कूली छात्रों की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। अभियान के दौरान नदी तट और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा और अन्य अपशिष्ट पदार्थ हटाए गए। वन विभाग के अधिकारियों ने भी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लोगों से नदियों की पवित्रता बनाए रखने और उन्हें प्रदूषण से बचाने में सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें