फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जनहितकारी सेवाओं का किया निरीक्षण

Fri, 10 Apr 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत मलान में ई-गवर्नेंस अवॉर्ड के अंतर्गत अंतिम चरण का सत्यापन किया गया। केंद्र सरकार के प्रतिनिधि जसबीर सिंह और बिजेंद्र सिंह ने पंचायत में संचालित विभिन्न डिजिटल और जनहितकारी सेवाओं का निरीक्षण किया। केंद्र की टीम ने ग्राम पंचायत में लागू ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन सेवाओं की उपलब्धता, पारदर्शिता व सेवा वितरण प्रणाली का अवलोकन कर व्यवस्था को प्रभावी और जन उपयोगी बताया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, हरीश आर्य, बीडीओ राजेंद्र अवस्थी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) दीपक कुमार, वीपीडीओ चंद्र प्रकाश जोशी, ग्राम प्रधान विमला देवी, देवराज रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें