फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद टम्टा ने किया सीएचसी धारचूला का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीएचसी धारचूला में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट (ओजीपी) लगाया जाएगा। इसके लिए सांसद अजय टम्टा ने प्लांट लगाने वाली एचएलएल कंपनी के सदस्यों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीमांत में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए धारचूला पहुंचे सांसद टम्टा ने सीएचसी पहुंचकर कोरोना से बचाव और टीकाकरण का जायजा लिया।
शुक्रवार को धारचूला अस्पताल पहुंचे सांसद टम्टा ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एमके जायसवाल से अस्पताल में जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता संबंधी जानकारी ली। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने टेक्निकल स्टाफ की कमी बताई।
सांसद ने जल्द ही टेक्नीशियन की नियुक्ति का आश्वासन दिया। बताया कि अस्पताल में 300 लीटर का ओजीपी लगाया जाना है। इसके लिए विशेषज्ञ दल ने निरीक्षण कर लिया है। सांसद ने जनता से इस महामारी से बचने के लिए प्रशासन और सरकार से सहयोग की भी अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश गुंज्याल, महामंत्री बसंत जोशी, जिला मंत्री हरीश धामी, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेंद्र नेगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें