धारचूला बोर्ड बैठक में मौजूद अध्यक्ष और सभासद।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी की अध्यक्षता में पालिका बोर्ड की बैठक हुई। इसमें नगर के सात वार्डों के विकास के लिए सभासदों की ओर से विभिन्न योजनाओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए।
पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने बताया कि पालिका के द्वारा नगर के कूड़ा निस्तारण के लिए मशीनें लगाई गई हैं, जिसमें जैविक कूड़े से खाद बनाई जाएगी और अजैविक कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। प्लास्टिक निस्तारण के लिए भी मशीन लगाई गई हैं। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि अस्थाई गोशाला के विस्तार का कार्य भी कराया जाएगा साथ ही गलिाती में स्थायी गोशाला बनाने की योजना पर भी कार्य चल रहा है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी। ग्वालगांव वार्ड में बनी नई दुकानों को तय नियमों के अनुसार शीघ्र ही वितरित कर दिया जाएगा। सभासदों ने आपदा काल में ज्यादा तेजी से कार्य करने की बात कही जिससे की आम नागरिकों की मुश्किलों का समाधान किया जा सके
बैठक का संचालन ईओ पीएस बोरा ने किया। बैठक में सभासद मनीष गर्ब्याल, बीरेंद्र सिंह, प्रेमावती कुटियाल, प्रेमा गर्ब्याल, लीला कुंवर, बेला शर्मा, जानकी देवी, जेई कैलाश जोशी, वरिष्ठ लिपिक भूरे सिंह, लिपिक राकेश दयाल, सफाई निरीक्षक उदयवीर सहित कई लोग मौजूद थे।