फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आठ किमी पैदल चल घायल पूर्व कमांडेंट को पहुंचाया अस्पताल

Thu, 20 Jun 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
घायल पूर्व कमांडेंट नैन सिंह फिरमाल को लकड़ी के स्टेचर में सड़क तक लाते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी के फिलम गांव निवासी रेलवे पुलिस के पूर्व कमांडेंट नैन सिंह फिरमाल (62) बुधवार को बोन गांव पूजा में गए थे। वहां कार्य करने के दौरान अचानक दीवार से 10 फुट नीचे गिरकर गंभीर रूप घायल हो गए। इससे उनका उठना-बैठना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

उनकी ऐसी स्थिति देख ग्रामीणों ने उन्हें बोन से तीन घंटे की मशक्कत के बाद लकड़ी के लकड़ी के स्ट्रेचर में फिलम से गौ होते हुए आठ किमी का पैदल सफर तय कर दुग्तु मोटर मार्ग तक पहुंचाया। बृहस्पतिवार को दुग्तु से उन्हें 75 किमी वाहन से धारचूला उप जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की घोषणा के बाद भी दुग्तु से फिलम के बीच झूला पुल नहीं बनने को लेकर नाराजगी जताई। फिलम गांव निवासी जयेंद्र सिंह फिरमाल ने कहा की दो मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बाद भी विभागीय उदासीनता के चलते झूला पुल नहीं बन पाना ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि आपातकालीन स्थिति में गर्भवती सहित बीमार बुजर्ग, बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आपदा काल के दौरान क्षेत्र में आपातकालीन स्थितियों के लिए हेली सेवा देने की मांग भी की है। पूर्व कमांडेंट फिरमाल को स्ट्रेचर में लाने में कलम सिंह, संतोष सिंह, ध्रुव लाल, धन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुशील सिंह, आशीष सिंह, धीरेंद्र सिंह समेत कई ग्रामीणों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें