फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी के बलाती में स्कीइंग प्रशिक्षण का शुभारंभ

Thu, 15 Feb 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी के बलाती में स्कीइंग प्रशिक्षण के लिए पहुंचे प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंडित नैन सिंह रावत पर्वतारोहण संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार से बलाती फार्म में स्कीइंग प्रशिक्षण का शुभारंभ कर दिया गया है। शुक्रवार से प्रतिभागी 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप में विधिवत प्रशिक्षण लेंगे। 28 फरवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए विभिन्न प्रांतों की चार महिलाओं समेत कुल 16 प्रतिभागी यहां पहुंचे हैं। संस्थान की ओर से हर प्रतिभागी से 12 हजार रुपये का शुल्क लिया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए पर्वतारोहण संस्थान की विशेष कार्याधिकारी रीना कौशल धर्मशक्तू ने बताया कि अब तक पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागी पहुंचे हैं। मुख्य प्रशिक्षण खलियाटॉप में होगा। कुछ प्रतिभागी बृहस्पतिवार शाम खलियाटॉप पहुंच चुके हैं। इस समय खलियाटॉप में एक फुट से ज्यादा बर्फ मौजूद है। इतनी बर्फ में स्कीइंग का प्रशिक्षण आसानी से होगा। खलियाटॉप में एक किलोमीटर लंबा बर्फ का ढलान है।

इसमें आसानी से स्कीइंग की जा सकती है। पंडित नैनसिंह पर्वतारोहण संस्थान की स्थापना 2015 में हुई थी। अब तक संस्थान ने स्कीइंग के दो बेसिक कोर्स करा दिए हैं और 56 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बेसिक कोर्स पूरा करने वाले प्रतिभागियों को एडवांस कोर्स के लिए कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जाना पड़ता है। प्रशिक्षण हिमाचल निवासी मदन सिंह, भाग सिंह और आईटीबीपी के स्कीइंग विशेषज्ञ गोकर्ण सिंह पांगती देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें