फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिकी अध्ययन और कॅरियर काउंसलिंग की जानकारी दी

Sat, 05 May 2018 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
विज्ञापन
गंगोलीहाट में चल रहे साइंस आउटरीच कार्यक्रम में जानकारी देते वैज्ञानिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साइंस आउटरीच कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को देशभर से आए वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित और कंप्यूटर की कई बारीकियां समझाई। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षण कार्य के साथ ही भौतिकी अध्ययन, कॅरियर काउंसलिंग की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


हिमालयन ग्राम विकास समिति के सभागार में चल रहे साइंस आउटरीच कार्यक्रम के दूसरे दिन ट्रिपल जे इंस्टीट्यूट हल्द्वानी के वीके जोशी ने भौतिकी में हो रहे अनुसंधानों की जानकारी दी। प्रो. पीएस महर ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में गणित के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य बीएस कोरंगा ने कहा कि निर्देषांक ज्यामिति बीजगणित और रेखागणित का मिश्रण है। बिना इसके पूर्ण ज्ञान के हम विज्ञान नहीं सीख सकते हैं। उन्होंने खेल-खेल में गणित को किस प्रकार आसान तरीके से हल किया जाता है, इसका प्रयोग करते हुए कई विधियां बताई। यूसर्क के निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने डिजिटल तकनीकी का अधिक से अधिक उपयोग करने की बात कही।

यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ. भावतोष शर्मा ने पेयजल की गुणवत्ता और उसके प्रयोगशाला में विश्लेषण, जल प्रबंधन विषय पर प्रकाश डाला। डॉ. मंजू सुंदरियाल ने कहा कि उत्तराखंड में पाए जाने वाले जंगली खाद्य एवं जड़ी-बूटियों के संरक्षण और उपयोग से स्थानीय निवासियों की आजीविका में सुधार किया जा सकता है। आगरा से आए अखिल श्रीवास्तव ने एनिमेशन कंप्यूटर गेम एवं वर्चुवल रियेलिटी पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आनंद सिंह जीना ने किया। इस दौरान प्रो. केएस वल्दिया, प्रो. गंगा बिष्ट, इंजीनियर एसएस वल्दिया, डॉ. जयश्री, इंजीनियर उमेश जोशी, इंजीनियर राजदीप जंग, सरिता थामस आदि वैज्ञानिक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें