फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छात्र-छात्राओं को दी साइबर अपराध की जानकारी

Tue, 21 Jan 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीनियर सिविल जज मंजू देवी ने मंगलवार को विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर काॅलेज धारचूला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचना जरूरी है। कभी भी असली कानूनी प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी किसी प्रकार का भुगतान या बैंक का विवरण नहीं मांगते हैं। कहा, धोखाधड़ी होने पर स्थानीय पुलिस या साइबर अपराध प्राधिकरण को सूचना दें। इसके अलावा उन्होंने साइबर अपराध के मामले में जो भी साक्ष्य हो उसे हमेशा संभालकर रखने को कहा। जरूरत पड़ने पर अधिवक्ता की सहायता लेने को कहा। इस दौरान शिविर में एसआई बिशन सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित 305 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें