धारचूला/पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने मंगलवार को इंटर काॅलेज धारचूला में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम और उससे बचने की जानकारी दी। छात्र-छात्राओंं को सोशल मीडिया में अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने को कहा। इसके अलावा शिविर में उपनिरीक्षक विशन सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य कमल सिंह महरा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य नर्मदा रावल, मोहन जोशी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।