फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार सेवाएं ठप, बीएसएनएल का पुतला फूंका

Mon, 11 Feb 2019 11:59 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो,बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
बेड़ीनाग में बीएसएनएल का पुतला फूंकते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 बेड़ीनाग में बीएसएनएल की सेवा पिछले तीन दिन से ठप पड़ी है। संचार सेवाओं में सुधार नहीं होने से नाराज युवक कांग्रेस ने बीएसएनएल का पुतला फूंका। 
विज्ञापन


युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कैलाश चन्याल के नेतृत्व में पुतला फूंकते हुए कहा कि संचार सेवाएं ध्वस्त होने से आम जनता परेशान है। लोगों को बातचीत के साथ ही इंटरनेट सुविधा से महरूम रहना पड़ रहा है। ऑनलाइन कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए आए किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र बीएसएनएल की संचार सेवाएं नहीं सुधारी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में युवा विस अध्यक्ष पंकज बोरा, जीवन लाल साह, श्याम सिंह डोबाल, प्रताप सिंह बोरा, प्रकाश कुमार, संजय कुमार पांडेय, संजय धानिक आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें