भूतपूर्व सैनिकों को मिलने वाली सभी सेवाएं पिछले नौ माह से नहीं मिल पा रही हैं। गोठलापानी और गड़ी में रहने वाले नेपाली नागरिक लंबे समय से भारत में रिश्तेदारी में नहीं जा पा रहे हैं। भारतीय लोगों से किसी नेपाली व्यक्ति को कोई कड़वाहट नही हैं। लोग दोनों देशों की सरकारों से कड़वाहट भूलकर पहले की तरह जल्द मित्रता के रिश्ते चाहते हैं।
मेरा ननिहाल मूनाकोट के बर्तियाकोट और मौसी का घर पिथौरागढ़ के पांडेगांव में है। सीमा बंद होने के कारण मौसी की बेटी की शादी में नहीं जा पाया था। जल्द सीमा पुल खुले तो वे अपने रिश्तेदारों से मिल सकें।
- हरीश चंद, बैतड़ी।
नौ माह से अधिक का समय बीत चुका है। भारत में रह रहे परिवार पर कई दुख सुख के पल आए लेकिन जा नहीं पाए। जल्द सीमा पुल खुले और वे कुछ दिनों के लिए अपने घर जा सके ऐसी उनकी इच्छा है।
- सुभाष जोशी, बैतड़ी में रह रहे भारतीय