फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पीएम विश्वकर्मा योजना से उद्योग होंगे स्थापित

Thu, 26 Dec 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में नव उद्यमियों को उद्योग स्थापित कर स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग केंद्र विभाग की ओर से पीएम विश्वकर्मा योजना को संचालित किया जा रहा है। इन योजनाओं से जुड़कर युवा अपने ही क्षेत्रों में स्वयं का उद्योग स्थापित कर अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकेंगे।
विज्ञापन



पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कौशल उन्नयन के लिए पांच और 15 दिवसीय का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें उद्यमियों को प्रतिदिन 500 वजीफा, टूल किट, प्रोत्साहन ई-वाउचर के माध्यम से 15,000 रुपये से लाभांवित किया जा रहा है। इस योजना से जुड़कर जिले में अब तक 416 लोगों ने अपना नया उद्योग स्थापित किया है।



योजना के तहत लाभार्थियों को नव उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण सहायता के तहत एक लाख से तीन लाख रुपये की धनराशि दी जा रही है। इसके अलावा रियायती ब्याज दर पांच प्रतिशत क्रेडिट गांरटी शुल्क भारत सरकार की ओर से दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ उद्योग केंद्र के प्रबंधक पंकज तिवारी का कहना है कि उद्योग केंद्र विभाग कई योजनाएं संचालित कर रहा है। इन योजनाओं के तहत नव उद्यमियों को अपने क्षेत्र स्थल पर ही स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पलायन में भी कुछ कमी आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें