टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन ने छीनीगोठ के ग्राम प्रधान इंद्र देव विश्वकर्मा को संगठन का कुमाऊं मंडल महामंत्री मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। नवनियुक्त संगठन कुमाऊं मंडल महामंत्री विश्वकर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत और कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश माहरा के निर्देशन पर कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने उनको यह दायित्व दिया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गति लाने और संगठन को मजबूत करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा जनसमस्याओं के निदान के लिए कार्य का संकल्प दोहराया।