फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी संचार कंपनी का टावर लगाने की मांग को लेकर किया सांकेतिक चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलजीबी(पिथौरागढ़)। जौलजीबी में निजी संचार कंपनी के टावर लगाने की मांग को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने सांकेतिक चक्काजाम किया। इस दौरान बीएसएनएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, व्यापार संघ संरक्षक शकुंतला दताल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जानकी बुर्फाल के नेतृत्व में तमाम लोगों ने पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांकेतिक चक्काजाम किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सीमांत में केवल बीएसएनएल की संचार सेवा है। यह भी आए दिन खराब रहती है। प्रदर्शनकारियों ने निजी कंपनी की सेवा शुरू करने की मांग की। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। इसके बाद जाम खोला गया। जाम लगाने वालों में व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष भूपाल चंद, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख भुवन चंद्र, व्यापार संघ उपाध्यक्ष राजेंद्र बुर्फाल, व्यापारी सुरेंद्र बुढाथोकी, सुरेश भंडारी, दिनेश वर्मा, संजय दताल, मनोज कुमार, बसंती दास, सुरेंद्र पतियाल, शैलेश पाल, आरिफ, उपेंद्र पाल, रामचंद्र सिंह आदि शामिल थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें