फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रोमानिया में गूंजा भारत का नाम, गौरीहाट की आरती ने जीता सोना

Fri, 17 Jul 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। रोमानिया में आयोजित इंटरनेशनल गोल्डन बेल्ट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 54 किग्रा भार वर्ग में गौरीहाट की आरती धरियाल ने शानदार खेल दिखाते हुए रोमानिया की मुक्केबाज को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन करने वाली इस बेटी की उपलब्धि पर हर कोई फूला नहीं समा रहा है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में आरती ने रोमानिया की प्रतिद्वंद्वी को तीसरे राउंड में धराशायी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उनकी इस सफलता पर गौरीहाट के साथ ही जिले में खुशी की लहर है। उनके पिता उत्तम सिंह धरियाल ने बताया कि आरती का बॉक्सिंग के प्रति लगाव बचपन से ही रहा है। इसी माह 4 जुलाई को आरती का बीएसएफ में चयन हुआ है। उसने हाईस्कूल की शिक्षा विश्व भारती पब्लिक स्कूल वड्डा, इंटरमीडिएट की शिक्षा हिमालया पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ से प्राप्त की।
इससे पूर्व आरती यूथ नेशनल चैंपियनशिप, खेलो इंडिया में रजत पदक, एलीट वूमेन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी है। आरती ने अपनी जीत का श्रेय बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, कैंप और निजी कोच को दिया है। इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान गौरीहाट ज्योति धरियाल, ग्राम प्रधान मजिरकांडा रेखा भट्ट, बीडीसी सदस्य नेहा धरियाल, पंकज धरियाल सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें