फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सुरक्षा बलों ने सीमा पर स्थित सभी मोर्चों का किया सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीमा पार चीनी सैनिकों की हरकतों को देखते हुए लिपुलेख में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से चौकसी बरत रही हैं। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सभी मोर्चों पर सुधार कर दिया गया है। सुरक्षा बलों के कमांडिंग ऑफिसर स्तर के अधिकारियों ने भी अग्रिम चौकियों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिशों और कैलाश मानसरोवर क्षेत्र में चीन के जिस तरह से सैन्य गतिविधियां बढ़ाने की सूचनाएं आ रही हैं, उसे देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने लिपुलेख सीमा पर भी पूरी तरह से तैयारियां की हैं। सूत्रों के अनुसार इस सीमा पर जो भी पुराने मोर्चे हैं, उनमें सुधार कर लिया गया है। चीन की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी मुस्तैद हैं। लिपुलेख सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। यहां सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान 24 घंटे गश्त कर रहे हैं। कालापानी से लेकर लिपुलेख तक सभी पोस्टों में पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।
बताया जा रहा है कि इस साल सीमा पर जिस तरह के हालात हैं, उसे देखते हुए शीतकाल में भी सुरक्षा बलों के जवान अग्रिम पोस्टों पर ही तैनात रहेंगे। अग्रिम पोस्टों पर तैनात जवानों के लिए हेलीकॉप्टरों से रसद की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि चीन सीमा पर पिछले दो माह के भीतर किसी तरह की अवांछित गतिविधि नहीं हुई है। इधर नेपाल के हुमला जिले में चीनी कब्जे की सूचना के बाद नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सुरक्षा बलों के जवान 24 घंटे नेपाल सीमा की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें