फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दार्चुला में पकड़ा गया ढाई लाख का अवैध भारतीय सामान

Tue, 22 Oct 2024 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के दार्चुला महाकाली नगरपालिका-4, बंगाबगड़ और मल्ला बगड़ में दो परचून की दुकान से ढाई लाख रुपये से अधिक का अवैध भारतीय सामान पकड़ा गया। नेपाल प्रहरी ने व्यापारियों को गिरफ्तार कर सामान को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

दार्चुला के प्रहरी प्रवक्ता पहरी निरीक्षक छात्र रावत ने बताया कि अवैध भारतीय सामान पहुंचने की सूचना पर बीर बहादुर और करन सिंह ठगुन्ना के गोदामों की जांच की गई।
इस दौरान बीर बहादुर के गोदाम में बगैर भंसार कटी भारतीय चीनी, बीड़ी, खाने का तेल, चप्पल आदि सामान बरामद हुआ इसकी कीमत 2.37 लाख रुपये है। वहीं करन के गोदाम में भी 47 हजार रुपये का अवैध भारतीय सामान मिला इसमें आटा, चावल आदि सामग्री शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों व्यापारियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की ता रही है। सामान को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें