फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नेपाल के नागरिकों को ईरान से वापस लाएगा भारत, नेपाल के अनुरोध को भारत ने किया स्वीकार

Mon, 23 Jun 2025 05:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

ईरान में फंसे नेपाल के नागरिकों को भारत वापस लाएगा। नेपाल के अनुरोध पर भारत सरकार ने यह फैसला लिया है। भारत सरकार ने ईरान स्थित भारतीय दूतावास को इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Indian Flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में फंसे नेपाल के नागरिकों को भारत वापस लाएगा। नेपाल के अनुरोध पर भारत सरकार ने यह फैसला लिया है। भारत सरकार ने ईरान स्थित भारतीय दूतावास को इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच 11 नेपाली नागरिक ईरान में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा ने बीते दिनों ईरान में फंसे अपने देश के नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव के माध्यम से भारत सरकार से अनुरोध किया था। उन्होंने भारत स्थित नेपाली राजदूत शंकर शर्मा से भी भारत सरकार से इस मामले में वार्ता करने को कहा था।
 

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने नेपाल का आग्रह स्वीकार किया है। नेपाल के विदेश मंत्रालय से नेपाली नागरिकों को भारतीय दूतावास से संपर्क करने के लिए कहा है। ईरान में भारतीय दूतावास के डीसीएम रानी मायुरी और नेपाली नागरिकों के साथ ही नेपाल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर पौडेल आपसी संपर्क में हैं। नेपाल सरकार ने अध्यागमन संबंधी आरोपों में ईरान की जेलों में बंद पांच नेपाली नागरिकों की रिहाई करवाने की भी गुजारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें