फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ

Sat, 01 Sep 2018 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के डाक विभाग में इंडिया पोस्ट सेवा का उद्घाटन करते वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के ग्रामीणों क्षेत्रों में वित्तीय सेवाएं देने के लिए भारत सरकार इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंकिंग व्यवस्था डाकघर में लागू हो गई है। यह बैंक पूरी तरह से पेपरलेस बैंक होगा।

विज्ञापन


शनिवार को पिथौरागढ़ मुख्य डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने किया।  उन्होंने नए खाताधारकों को क्यू कार्ड बांटने के साथ ही मुख्य आवरणिका पुस्तक का भी विमोचन किया। डाक अधीक्षक पिथौरागढ़ जीसी भट्ट ने कहा कि डाकिया के माध्यम से बैंकिंग सुविधाएं हर घर तक पहुंचाई जाएगी।

डाकिया ग्राहकों को जमा और निकासी की सुविधा उनकी मौजूदगी के स्थान पर देगा। इस बैंक में आधार नंबर से भी खाता खोला जा सकेगा। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष ललित पंत, विधायक प्रतिनिधि केएस बल्दिया आदि थे। संचालन इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राजकुमार द्विवेदी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें