नेपाल सीमा पर सौहार्द का वातावरण बनाए रखने के लिए शुक्रवार को झूलाघाट में भारत-नेपाल के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि दोनों देशों के आपसी रिश्तों में किसी प्रकार का खलल नहीं होने दिया जाएगा। नेपाल के लोग भारतीय सीमावर्ती बाजारों में आकर खरीदारी करते हैं और यहां की चिकित्सा सेवाओं का लाभ लेते हैं। सीमा पर अवांछनीय तत्वों को रोकने के लिए एक-दूसरे की मदद का फैसला लिया गया।
झूलाघाट थाने में शुक्रवार को अधिकारियों और नागरिकों की बैठक हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह ने कहा कि सीमा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने दोनों देशों के व्यापारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों से तालमेल बैठाकर काम करने को कहा।
बैठक में एसओजी प्रभारी शिशुपाल राणा, झूलाघाट के थाना प्रभारी पीसी मेलकानी, नेपाल पुलिस के थाना प्रभारी चक्रदेव पांडे, कस्टम अधीक्षक दिली राम सुबेदी, व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी, भारतीय कस्टम के निरीक्षक जितेंद्र कुमार, कर्मचारी दिलीप कुमार, समाजसेवी दयानिधि कलखुड़िया, प्रकाश डिकटिया, जगदीश भट्ट आदि मौजूद थे।