फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल के अधिकारी आपदा में करेंगे सहयोग

Thu, 12 Jul 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
धारचूला में बैठक में मौजूद भारत-नेपाल के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत-नेपाल के अधिकारियों की नेपाल के दार्चुला जिले में बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने आपदा के दौरान एक-दूसरे का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुई बैठक में भारत की ओर से डीएम सी रविशंकर की अगुवाई में अधिकारियों ने शिरकत की। नेपाल के सीडीओ खोमकांत आचार्य ने सुरक्षा, आपदा, मानव तस्करी, नशे की रोकथाम में पूर्णरूप से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। नेपाल की ओर से महाकाली नदी के तेज बहाव से खेतिला के पार खतरे की आशंका जताई गई। तय किया गया कि बरसात के बाद नदी में जमे मलबे को हटाने का कार्य किया जाएगा।

छारछुम में मोटर पुल निर्माण के बारे में बताया गया कि भारत की ओर से पुल के बारे में औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। बैठक में कहा गया कि आपदा में दोनों देशों के लोग समान रूप से प्रभावित होते हैं। कई नेपाली नागरिकों की मौत भारत में होने वाले आपदाओं में होती है। इसलिए भारत में हताहत होने वाले नेपाली नागरिकों की सूचना वहां के प्रशासन को भी दी जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में नेपाल बैतड़ी के सीडीओ शिवराज जोशी, डीएसपी नमराज अधिकारी, डीएसपी सशस्त्र बल अंबिका जोशी, अनुसंधान के डीएसपी रमेश डांगा और धारचूला के एसडीएम आरके पांडेय, डीएसपी विमल आचार्य, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट किशन यादव, प्रभारी कमांडेंट जोध सिंह सहित भारतीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें