डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीमा सुरक्षा बल फ्रंटियर रानीखेत के आईजी अमित कुमार ने नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों के बैठक की। इसमें नेपाल में हालिया घटनाक्रम के कारण उत्पन्न सुरक्षा चुनौतियों, सीमापार अपराधों और इनसे निपटने के लिए परस्पर सहयोग और अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
धारचूला के अंतरराष्ट्रीय झूला पुल क्षेत्र में हुई इस समन्वय बैठक में नेपाल के दार्चुला स्थित 44वीं गण, के एसपी देवराज जोशी और अन्य अधिकारी शामिल हुए। इसके बाद आईजी ने एसएसबी की सीमा चौकी गोठी में क्षेत्र की सभी सहायक एजेंसियों के अधिकारियों से वार्ता की। इसमें वाहिनी के कार्यक्षेत्र का सुरक्षा परिदृश्य, सीमापार अपराध व रोकथाम, सूचना साझेदारी में तत्परता आदि मुख्य बिंदु थे। बाद में आईजी ने पोस्टों का भी निरीक्षण किया। उनके साथ कर्नल समरजीत, अरविंद कुमार चौधरी द्वितीय कमान (11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट), उप जिलाधिकारी धारचूला जितेंद्र वर्मा, कुमाऊं स्काउट के कैप्टन मनीष, हरेंद्र सिंह नेगी, थाना प्रभारी धारचूला और अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल रहे। संवाद