फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुवानी में रामगंगा घाटी के लोगों का आमरण अनशन शुरू

Thu, 17 Sep 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी(पिथौरागढ़)। रामगंगा घाटी के लोगों ने 15 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया। यह अनशन तीन दिन के क्रमिक अनशन के बाद शुरू हुआ।
विज्ञापन

रामगंगा घाटी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कमल दीप सिंह पहले दिन आमरण अनशन पर बैठे, जिन्हें पूर्व सैनिक मेहर सिंह कठायत ने माल्यार्पण किया।
क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी समस्याओं पर गंभीर नहीं है। उनकी मांगों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण, सड़कों व पुलों का निर्माण शामिल है।
ग्रामीण मुवानी को विकासखंड, तहसील और नगर पंचायत का दर्जा देने की भी मांग कर रहे हैं। 45 से अधिक गांवों के लोगों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां राम सिंह राठौर, श्याम सिंह कार्की, मेहर सिंह कठायत, त्रिलोक सिंह बोरा, संजय भट्ट, मुकेश बोरा, सुमित पाल, हिमांशु कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें