फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगापानी में अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन शुरू

Mon, 15 Oct 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
बंगापानी में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंगापी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों ने बंगापानी तहसील परिसर में सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य जसपाल सिंह टोलिया के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती समेत तमाम मांगों को लेकर नारेबाजी की। इन लोगों ने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की नितांत कमी है। स्कूलों में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती की जाए। आपदा से प्रभावित गांवों मवानी दवानी, छोरीबगड़, उमरगड़ा, दानीबगड़, सेराघाट, टांगा, जाराजीबली में भूकटाव  रोकने के लिए तटबंध बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


आपदा के दौरान ध्वस्त सड़कों को तत्काल खोलने की मांग उठाई। कनार, मदरमा, धामीगांव, माणीधामी के लिए नई सड़क बनाने समेत तमाम मांगें उठाई हैं। धरना, प्रदर्शन में खुशाल राम, विक्रम सिंह, मुकेश सिंह दोसाद, नवीन राम, हुकुम सिंह धामी, उमेश धामी, बहादुर सिंह, केदार धामी, दलीप राम, प्रकाश गोस्वामी, रतन सिंह, केदार सिंह, खड़क सिंह, दुर्गा सिंह, मनोहर सिंह, आनंद सिंह, गोकर्ण कुमार, टिकेंद्र धामी, हरीश सिंह, विनोद सिंह, पुष्कर सिंह आदि शामिल थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें