फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में स्टाफ बढ़ाया जाए

Sun, 15 Jan 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बैंक में स्टाफ बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते देवलथल के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की देवलथल शाखा में मैनेजर और दो क्लर्क के पद रिक्त होने से खातेदार खासे परेशान हैं। रविवार को खाताधारकों ने रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि बैंक में खाताधारकों की संख्या बहुत है, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। देवलथल बैंक शाखा में कई पूर्व सैनिकों के खाते हैं। इसके अलावा व्यापारी, आम लोगों को भी इसी बैंक पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद तो बैंक के कामकाज पर खासा असर पड़ा है। कभी कैश की कमी तो कभी स्टाफ की कमी के कारण लोग परेशान रहे। मात्र दो कर्मचारियों के भरोसे इस बैंक शाखा को छोड़ा गया है। बैंक का यहां पर एटीएम भी नहीं है। इस कारण सभी खाताधारकों को काउंटर से ही भुगतान लेना पड़ता है। लोहाकोट के प्रधान शंकर सिंह सामंत, उसैल की प्रधान जयंती देवी के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के बैंकों की हमेशा उपेक्षा की जाती है।

जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि स्टाफ की तैनाती को लेकर कई बार बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र भेज दिया गया है, लेकिन अब तक कर्मचारी तैनात नहीं किए गए। प्रदर्शन में दीपक गिरी, भगवान राम, राजेंद्र भट्ट, नरेश पांडे, युवराज सिंह आदि भी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें