फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंडाक ट्रैकिंग मार्ग पर स्वीमिंग पूल का लोकार्पण

Mon, 01 Jun 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चंडाक ट्रैकिंग मार्ग पर मैग्नासाइट फक्टरी के पास बनाए गए स्वीमिंग पूल का मेयर कल्पना देवलाल ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को तैराकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व में नगरपालिका की ओर से 161.81 लाख रुपये की लागत से वर्षा जल संचयन टैंक का निर्माण किया गया। कार्य अधूरा रहने पर मुख्यमंत्री ने एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की। इसके बाद अवशेष कार्य पूरे किए गए। पिछली बरसात में गधेरे के उफान पर आने से स्वीमिंग पूल में मलबा भर गया था। लाखों रुपये खर्च कर मलबे को साफ किया गया और गधेरे के पास चेकडैम बनाए गए।
रविवार को मेयर देवलाल ने इसे जनता को समर्पित किया। वहां पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, राकेश देवलाल, पार्षद नीरज जोशी, प्रवीण उपरारी, भूपेंद्र कठायत, राहुल लुंठी, मोहित चौसाली, महेंद्र कुमार, रवि मेहता, व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत, शमशेर महर, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, सहायक अभियंता उमेश अवस्थी, नंदा बल्लभ पांडेय आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 31 पीटीएच 15 पी- पिथौरागढ़ के चंडाक मार्ग पर स्वीमिंग पूल के लोकार्पण के दौरान मेयर कल्पना देवलाल एवं अन्य। स्रोत : नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें