फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमचुलि में घाम लाग्यो घामिलो...

Thu, 24 Nov 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य करते वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समापन की रात जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विख्यात नेपाली लोक गायक अर्जुन कौशल के गीतों ने ऐसा समा बांधा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत भी थिरकने लगे। उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने खूब ठुमके लगाए। मुख्यमंत्री और धामी ने नेपाली कलाकारों को नगद पुरस्कार भी दिया।
विज्ञापन


समापन की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत एंजल स्कूल्स के विद्यार्थियों ने मंच पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद नेपाल के लोक गायक अर्जुन कौशल और मंजू कुंवर की प्रस्तुतियों ने मंच पर धमाल मचाया। अर्जुन कौशल ने हिमचुलि में घाम लाग्यो घामिलो, अपनो गांव अपनो ठांव लागछ कि रामीलो। इसके बाद अर्जुन कौशल ने नेपाली कांछा छु मु नेपाली केटा गीत से धमाल मचाया। नेपाली गायिका मंजू कुंवर ने डाली डाली मा हो डाली डाली मा गीत से रौैनक बिखेरी। 

नेपाली कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से मुख्यमंत्री हरीश रावत और वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी अपने आप को नहीं रोक पाए। मुख्यमंत्री थिरकने लगे तो धामी ने मंच में पहुंच कर नेपाली गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। धामी ने नेपाली कलाकारों को 20000 रुपए, मुख्यमंत्री ने 10000 रुपए का नगद इनाम दिया। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची। मंच संचालन लक्ष्मण बिष्ट, करन थापा, शंकर दत्त भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें