युवा कल्याण विभाग और प्रांतीय रक्षक दल की ओर से हुई राजीव गांधी जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई है।
केएनयू जीआईसी खेल मैदान में हुई 100 मीटर दौड़ में विण के योगेश चंद्र पहले, मुनस्यारी के अजय जोशी दूसरे और गंगोलीहाट के कमल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। विण की दीक्षा रावत पहली, डीडीहाट की दीक्षा चौहान दूसरी और गंगोलीहाट की कविता खाती तीसरी निकली। खो-खो में बेड़ीनाग ब्लॉक की टीम ने पहला, डीडीहाट ने दूसरा, कनालीछीना ने तीसरा और बालिका वर्ग में डीडीहाट की टीम ने पहला, बेड़ीनाग ने दूसरा, विण ब्लॉक की टीम ने तीसरा स्थान पाया। वालीबाल में मूनाकोट ब्लाक की टीम पहले, विण की दूसरे, गंगोलीहाट की तीसरे और ओपन महिला वर्ग में विण की टीम पहले, धारचूला ब्लॉक की टीम दूसरे स्थान पर रही। रिले 100 मीटर में बेड़ीनाग ने पहला, गंगोलीहाट ने दूसरा और विण ब्लॉक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिले 400 मीटर बालक वर्ग में विण, मुनस्यारी, मूनाकोट और विण, धारचूला, बेड़ीनाग ब्लॉक की टीमों ने जीत हासिल की।
मुख्य अतिथि युवा कल्याण एवं सलाहकार समिति के सदस्य ऋषेंद्र महर, विशिष्ट अतिथि केएनयू जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रकाश पंत और कांग्रेस यूथ प्रकोष्ठ के गौरव सिंह ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। जिला स्तर से विजयी प्रतिभागी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। निर्णायक की भूमिका में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने सहयोग दिया।