फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सिलगड़ी का पाला चाला खेत में पानी नै...

Tue, 22 Sep 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नंदा महोत्सव में झोड़ा-चांचरी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्रामीण झांकियों के साथ महोत्सव में पहुंचे। इस दौरान लोकगायकों ने सिलगड़ी का पाला चाला खेत में पानी नै..., आदि गीतों से दर्शकाें का मन मोह लिया।
विज्ञापन

सोमवार को महोत्सव के तीसरे दिन ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र धामी मुख्य अतिथि रहे। सबसे पहले सूर्य मांटेसरी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, हाटथर्प, मलय, दुगेती, हुनेरा, डाइट व डिग्री कॉलेज नारायण नगर की टीमों ने झोड़ा-चांचरी की मनमोहक प्रस्तुति दी। कलाकारों की दिगतड़ हुड़क बाजो, सिलगड़ी का पाला चाला, खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़, नंदा देवी को म्याला लागी रौ डीडीहाट बजार सहित अन्य झोड़ा-चांचरी का गायन कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
वहीं कुमाऊंनी लोक गायक ललित गित्यार ने चल बिजुली, सोला सोल्यानी सहित अन्य गीतों पेश कर दर्शकों का मन मोहा। कुमाऊंनी लोक गायिका खुशी जोशी ने तू रूछि मैया भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद चंद्र प्रकाश, प्रमोद जोशी, यश भंडारी ने विभिन्न कुमाऊंनी गीत प्रस्तुत किया। दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रमों का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ रही। वहीं महोत्सव में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें