फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी की डोली में बीमार बुजुर्ग को छह किमी ढोया

Sun, 19 Aug 2018 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बीमार बुजुर्ग को डोली में अस्पताल के लिए ले जाते पापड़ी गांव के युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आपदाग्रस्त पापड़ीगांव के लोगों को एक बीमार बुजुर्ग को मुनस्यारी अस्पताल पहुंचाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वह कुर्सी की डोली बनाकर छह किमी दूर मोटर सड़क तक बीमार बुजुर्ग को ढोकर लाए।

विज्ञापन


दो जुलाई की अतिवृष्टि के बाद से मुनस्यारी, बंगापानी, तेजम तहसील के कई इलाकों को जोड़ने वाले रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़कों पर यातायात बंद है। दो जुलाई के बाद से पापड़ी गांव को जोड़ने वाली सड़क भी बाधित है। कई दिन से बीमार पापड़ी गांव के बहादुर सिंह पापड़ा (70) की शनिवार को तबियत और बिगड़ गई। गांव के युवाओं ने बुजुर्ग को कंधे पर ढोकर अस्पताल तक पहुंचाने का फैसला लिया। गांव में डोली तक न होने पर युवाओं ने कुर्सी को बांस के डंडे में बांधकर डोली बनाई और बुजुर्ग को डोली पर बैठाकर मुनस्यारी अस्पताल की ओर चल दिए।

कई बाधाओं को पार कर यह युवा शनिवार देर शाम डांडाधार पहुंचे, जहां तक सड़क पर यातायात जारी था। बुखार, खांसी, जोड़ों में दर्द आदि से पीड़ित बुजुर्ग को मुनस्यारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। बुजुर्ग को मुनस्यारी पहुंचाने वाले युवाओं में नरेंद्र राम, पुष्कर राम, प्रकाश राम, मान सिंह पापड़ा, नैन सिंह पापड़ा, दुर्गा राम, कैलाश कुमार, हरीश राम शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें