फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टनकपुर में भगवान राम-लक्ष्मण सीता की खोज में निकले

Mon, 19 Oct 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के रामलीला मैदान के मंचन में भगवान राम-लक्ष्मण सीता की खोज में निकले और ज्ञानखेड़ा पंचायत घर के मंचन में सूर्पनखा ने राम-लक्ष्मण को रिझाया। देर रात तक मंचन देखने लोग उमड़े।
विज्ञापन

नगर में नवयुवक रामलीला कमेटी के मंचन में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के माता सीता की खोज में निकले। इस बीच भगवान श्रीराम की भेंट सुग्रीव से होने तथा दोनों के बीच मित्रता हुई। बाली-सुग्रीव युद्ध की लीला का मंचन किया गया। अष्टमी पर 501 कन्याओं का पूजन भी किया गया।
इधर ग्रामीण क्षेत्र के ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में उत्तरांचल रामलीला समिति के मंचन में आठवें दिन दीक्षा गड़कोटी ने सूर्पनखा ने शानदार अभिनय किया। वरिष्ठ कलाकार हरीश कांडपाल ने रावण का दमदार किरदार निभाया। खर-दूषण वध तक की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

यहां पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, दायित्वधारी सुभाष बगौली, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, समिति संरक्षक राजेंद्र सिंह अधिकारी, अध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष नरेंद्र चंद्र पंत, सचिव हरिओम सेठी, कोषाध्यक्ष महेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें