फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हकीकत में पुल का निर्माण अधूरा, बोर्ड में पूरा

विज्ञापन
पांखू के बौंगाड़ के सेरा गाड़ के पास पुल निर्माण पूरा होने का लगा बोर्ड। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। सेरा गाड़ पर पुल का निर्माण कार्य अधूरा होने से पांखू के बैराट से बौंगाड़ तोराथल को जाने वाली सड़क का लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल पा रहा है। एनपीसीसी ने पुल का काम एक साल से बंद किया हुआ है जबकि क्षेत्र में लगे बोर्ड के अनुसार पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बैराट से बौंगाड़ तोराथल तक सात से अधिक सड़क का निर्माण कार्य किया गया। सड़क को जोड़ने के लिए बौंगाड़ के सेरा गाड़ पर स्टील गार्डर पुल निर्माण का कार्य एनपीसीसी को सौंपा गया लेकिन एक साल से काम बंद है। सेरा गाड़ के पास लगभग 1.42 करोड़ की लागत से 24 मीटर स्पान का स्टील गार्डर पुल बनना है जिसके दोनों ओर पुल की आधार स्तंभ की दीवार बनाकर छोड़ दी गई है।
बौंगाड़ के प्रधान मनोज कार्की ने बताया की कार्यदायी संस्था एनपीसीसी विभाग मुनस्यारी ने एक साल से पुल निर्माण का काम नहीं किया है जबकि निर्माणाधीन पुल के पास 13 दिसंबर 2022 को निर्माण कार्य पूर्ण होने का साइन बोर्ड लगा रखा है। पुल के अधर में लटकने से लोगों को इस सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इधर एनपीसीसी विभाग के अवर अभियंता अभिषेक यादव ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्या के चलते पुल निर्माण में विलंब हुआ है। साइट में पुल के गार्डर पहुंचने शुरू हो चुके हैं। पुल का कार्य दो माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें