फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में प्रवासी मजदूरों ने की घर भेजने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- लॉकडाउन में बेरोजगार पड़े हुए हैं प्रवासी मजदूर - पर्वतीय मजदूर कल्याण समिति ने डीएम को दिया पत्र संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में प्रवासी मजदूरों ने प्रशासन से उन्हें घर वापस भेजने की मांग की है। मजदूरों का कहना है लॉकडाउन के कारण वो बेरोजगार बैठे हुए हैं। इससे उनके परिवार के सामने रोजी - रोटी का संकट पैदा हो गया है। बतादें कि सीमांत जनपद में लॉकडाउन के बाद पिथौरागढ़ में सैकड़ों मजदूर फंसे हुए हैं। सोमवार को प्रवासी मजदूरों ने उत्तराखंड पर्वतीय मजदूर कल्याण समिति के अध्यक्ष चंचल राम के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीमांत जनपद में लॉकडाउन के बाद सैकड़ों मजदूर फंसे हुए हैं। इससे उनके और परिवार के सामने रोजी -रोटी का संकट गहरा गया है। मजदूरों का कहना है कोरोना महामारी के इस काल में उन्हें परिवार की चिंता अलब से सता रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से घर जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने की मांग की है। इस मौके पर एपी धौनी, मंगल शर्मा, युसुफ, काशी राम, मनोज कुमार, सुनील, युगेश कुमार, राजेश, सन्जय, मुकेश, हीरा लाल सहित कई मजदूर मौजूद रहे। ---------------------------------- फोटो विवरण-18पीटीएच 02पी-पिथौरागढ़ में प्रवासी मजदूरों ने प्रशासन से उन्हें घर वापस भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें