फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में सरकार किसी की भी बने पंचेश्वर बांध बनकर रहेगा

Tue, 20 Feb 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विदेश राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) विजय कुमार सिंह ने कहा कि नेपाल में हुए सत्ता परिवर्तन से भारत और नेपाल के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पंचेश्वर बांध के संबंध में भी दोनों देशों की पूर्ण सहमति है। नेपाल में सरकार किसी की भी बने, पंचेश्वर बांध बनकर रहेगा। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ में जल्द पासपोर्ट कार्यालय खोला दिया जाएगा और यहां सेना भर्ती मेलों का आयोजन भी कराया जाएगा।

विज्ञापन


सीमांत वसंतोत्सव में शिरकत करने मंगलवार को यहां पहुंचे विदेश राज्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत और नेपाल के बीच संबंध बहुत गहरे हैं। पंचेश्वर बांध भारत के साथ ही नेपाल के लिए भी बहु उपयोगी है। बांध से दोनों देशों की बिजली, सिंचाई जरूरतें पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि डाकघर पासपोर्ट कार्यालय का तोहफा देने वह शीघ्र पिथौरागढ़ आएंगे। 

जनरल सिंह ने कहा पिथौरागढ़ की सेना में अहम भागीदारी है। यहां के वीर सैनिक देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं। सैन्य बहुल क्षेत्र को भारत सरकार सेना भर्ती मेलों के आयोजन का तोहफा देगी। आर्मी भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के अधिकारियों को भर्ती मेलों के आयोजन के लिए निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही आर्मी भर्ती मेलों का आयोजन पिथौरागढ़ में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें