फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जसुली देवी की स्मृति में 20 बालिकाओं को दी 10 हजार की प्रोत्साहन राशि

Wed, 18 Jun 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रोत्साहन रा​शि और प्रमाण पत्र के लिए थरकोट बालाकोट की छात्राएं। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केएसआर अटल उत्कृष्ट जीआईसी थरकोट बालाकोट में स्वर्गीय जसुली देवी की स्मृति में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के तहत समाजसेवी महेश मखौलिया और विमला मखौलिया ने 20 मेधावी बालिकाओं को 10 हजार रुपये की धनराशि और प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी महेश मखौलिया, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक, समाजसेवी तुलसी दत्त भट्ट और एचएस चौहान ने किया। विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गीत और लोकनृत्य से अतिथियों का स्वागत किया। प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हुए महेश मखौलिया ने सभी छात्राओं से मेहनत कर आगे बढ़ने को कहा। पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने बच्चों से अच्छा भविष्य बनाकर आगे बढ़ने की बात कही।
वासु पांडेय, मुकेश गिरी और शुभम पार्की ने बच्चों को आपदा प्रबंधन और प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया। डॉ. जयवर्धन रघुवंशी और डॉ. ज्योति चंद ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीसी पाठक और वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार, रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय ने भी विचार रखे। संजय जोशी के संचालन में राजेंद्र जोशी, लक्ष्मी भट्ट, सीएस पुनेड़ा, लक्ष्मी दत्त भट्ट, हीरा बल्लभ भट्ट, ललित जोशी सहित सभी अध्यापक एवं बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें