फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में भी हिलजात्रा ने रोमांच भरा

Sat, 04 Mar 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में हिलजात्रा नाटिका का प्रदर्शन करते पिथौरागढ़ के कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के चित्रकूट में 24 से 27 फरवरी तक पिथौरागढ़ के लोकोत्सव हिलजात्रा का मंचन किया गया। इस दौरान यहां के लोक कलाकार सड़कों पर ही हिलजात्रा की झांकी निकालते रहे और अंतिम दिन मंचीय प्रस्तुति को वहां के लोगों ने इतना सराहा कि अगली बार फिर से आने का आमंत्रण दे दिया। इंदिरा गांधी नेशनल कल्चरल सेंटर फॉर आर्ट नई दिल्ली के आमंत्रण पर भाव राग ताल नाट्य अकादमी पिथौरागढ़ के कलाकार चित्रकूट में आयोजित ग्रामोदय उत्सव में भाग लेने गए थे।
विज्ञापन


हिलजात्रा पिथौरागढ़ का प्रमुख लोकपर्व है। इसे सितंबर में पिथौरागढ़ के कुमौड़ गांव में भव्य तरीके से मनाया जाता है। इसके अलावा आसपास के अन्य गांवों में भी हिलजात्रा उत्सव किसी न किसी रूप में लोग मनाते हैं। हिलजात्रा में मुख्य रूप से लखिया भूत का प्रदर्शन होता है। पर्वतीय कृषि की जटिलताओं को सामने लाने का भी इसमें प्रयास किया जाता है। कृषि से जुड़े इस उत्सव के साथ लोक आस्था काफी गहरे तक समाहित है। कुछ समय बाद हिलजात्रा को मंचीय प्रस्तुति के रूप में सामने लाने का प्रयास किया गया। हिलजात्रा की मूल थीम को पकड़कर इसका कई सांस्कृतिक संस्थाओं ने नाट्य रूपांतर किया है।

निर्देशक कैलाश कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश में हिलजात्रा की प्रस्तुति को सबसे ज्यादा सराहना मिली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और विशेषकर पिथौरागढ़ के हिलजात्रा उत्सव को मध्य प्रदेश में दिखाना अपने आप में गौरव की बात है। मध्य प्रदेश में मंचित हिलजात्रा में कलाकार के तौर पर धीरज कुमार, डिगर दीप, भपेंद्र घोटा, गीता वर्मा, पंकज लुंठी, दीपा बिष्ट, जिया, रोहित यादव, प्रीति रावत, अनीता, दीपक मंडल, भूपाल सिंह, कृष्णा भंडारी, मन्नू रावत, ओमप्रकाश, कुंडल कुमार, उमेश कुमार, ओमप्रकाश, सूरज भट्ट, नानू बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें