फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में पिघल गई छिपलाकेदार की बर्फ

Sun, 24 Jan 2016 11:17 PM IST
केबी पाल/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 इस बार मौसम में आ रहे अजीब तरह के बदलाव से लोग आश्चर्य और चिंता में हैं। जनवरी में बर्फ से ढंकी रहने वाली छिपलाकेदार की चोटी पर 20 जनवरी को गिरी बर्फ पिघलकर साफ हो गई है। छिपलाकेदार की पहाड़ी धुंध के आगोश में है।
छिपलाकेदार को मध्य हिमालय की उन प्रमुख चोटियों में गिना जाता है जहां पर जमकर हिमपात होता है। छिपलाकेदार की पहाड़ी पर गिरने वाली बर्फ लंबे समय तक टिकी रहती है लेकिन इस बार सारी स्थितियां पूरी तरह पलट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 जनवरी को हालांकि छिपलाकेदार में जमकर हिमपात हुआ था
 लेकिन उसके बाद मौसम साफ रहने से बर्फ तेजी से पिघल गई। रविवार को छिपलाकेदार की चोटी से बर्फ गायब दिखी। स्थानीय लोग इस तरह के परिवर्तन से चिंता में हैं। उनका कहना है कि यदि प्रमुख चोटियों की बर्फ इतनी जल्दी पिघल जाएगी तो आने वाले समय में गंभीर स्थिति पैदा हो जाएगी। नदियों और स्रोतों का पानी कम हो जाएगा। लक्ष्मण सिंह पाल (92) ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में मौसम में ऐसा बदलाव पहली बार देखा। वह कहते हैं कि छिपलाकेदार की पहाड़ी पर नवंबर से हिमपात होने लगता था। दिसंबर और जनवरी में इस पहाड़ी पर इतनी बर्फ रहती थी कि वह हिमालय जैसी ही नजर आती थी लेकिन इस बार इस पहाड़ी में बर्फ नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें