फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में पाभैं ने जजुराली को हराया

विज्ञापन
बांस खेल मैदान में काल भैरव क्रिकेट प्रतियोगिताका लीग मुकाबला खेला गया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बांस में आयोजित काल भैरव क्रिकेट प्रतियोगिता में पाभैं ने जजुराली को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बांस के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले का शुभारंभ आप के नेता पुरमल धर्मसक्त और प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने किया। दोनों नेताओं ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जजुराली की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाभैं की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। गोपिल खत्री और राजकुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. लोकेश जोशी, राकेश वर्मा, नवीन शर्मा, छवि वर्मा, प्रशांत, राहुल, उमेश खत्री, प्रवीण, जीवन सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें