फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंपावत में भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने कांग्रेस का पुतला जलाया

Sat, 17 Oct 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चंपावत के गांधी चौक पर राहुल गांधी का पुतला भी जलाया गया।
विज्ञापन

यह प्रदर्शन प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा सूरज प्रहरी और दीपक कुमार टम्टा के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता लगातार अनुसूचित वर्ग के जनप्रतिनिधियों व लोगों को निशाना बना रहे हैं। मोर्चा ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं से अपने व्यवहार में बदलाव लाने की मांग की। उन्होंने दलित समाज के साथ हो रहे अन्याय को तुरंत बंद करने की अपील भी की।
यहां दायित्वधारी श्याम नारायण पांडेय, खेतीखान मंडल अध्यक्ष महेश राम, धूरा मंडल अध्यक्ष सुनील प्रसाद, नितिन कुमार, नवीन लाल, अजय प्रहरी, अशोक कुमार, धीरज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें